logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवागढ़: संदिग्ध कैंटर से 60 करोड़ की चर्चाओं में हलचल

अवागढ़: एटा-टूंडला मार्ग स्थित महावीर ढाबा के पास गुरुवार को एक संदिग्ध कैंटर ट्रक की उपस्थिति से क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 3:20 बजे यह कैंटर ट्रक महावीर ढाबा के पास पहुंचा, जिसके बाद सात से आठ वाहन, जिनमें अर्टिगा समेत यूपी-81 और यूपी-23 नंबर के वाहन शामिल थे, वहां रुके। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ियों में भारी पुलिस फोर्स थी, जिसने कैंटर को चारों तरफ से घेर लिया।

कार्यवाही के दौरान कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने दावा किया कि ट्रक का तिरपाल हटाने पर अंदर नोटों जैसे पैकेट दिखे, जबकि कुछ ने ड्रग्स जैसी संदिग्ध सामग्री होने की संभावना जताई। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिसकर्मी ने ढाबा संचालक से पूछताछ में केवल इतना कहा कि "गाड़ी में नोट भरे हैं।" इसके बाद पुलिस फोर्स ने कैंटर को एटा दिशा की ओर वापस ले गया, लेकिन वाहन स्थानीय थाने पर नहीं लाए गए, जिससे चर्चाएं और बढ़ीं।

संवाददाता सरोज कुमार दुबे ने मामले की पड़ताल की और संदिग्ध गाड़ियों का पीछा कर वीडियो बनाया, जिसे स्थानीय लोगों ने पहचान की पुष्टि की। फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जबकि क्षेत्र में 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध मामले ने माहौल को गर्म बना दिया है।

1
24 views

Comment