श्योपुर: गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी फूड विभाग श्री विजय शाक्य ने जैदा स्थित सेंट्रल वेयरहाउस-2 पर गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और किसानों से चर्चा की गई। तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।
डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य ने गेहूं खरीदी के दौरान व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिये। जैदा स्थित इस वेयरहाउस पर प्राथमिक सहकारी समिति नागदा, नागरगावडा, सोईकलां, गोहेडा, जलालपुरा, तलावडा एवं ननावद की सात समितियाँ गेहूं खरीदी का कार्य कर रही हैं।