पीएम सूर्य घर योजना से मुफ्त सोलर बिजली उपलब्ध
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप पैनल लगवाकर बिजली बिल से मुक्ति पाई जा सकती है।
मंत्रालय ने कहा है कि अधिक जानकारी और आवेदन के लिए http://pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। यह योजना लोगों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।