logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाकुर मोहित चौहान को भाजपा युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिली

काशीपुर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर ठाकुर मोहित चौहान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

ठाकुर मोहित चौहान ने भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, मेयर दीपक बाली तथा जिला युवा मोर्चा प्रभारी मोहन बिष्ट का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और विश्वास के कारण संगठन में कार्य करने का अवसर मिलने पर खुशी जताई।

उन्होंने कविनगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, मंडल प्रभारी Vineet Chauhan, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप का भी आभार जताया। ठाकुर मोहित चौहान ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे और युवाओं से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया।

1
2574 views

Comment