logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना ड्यूटी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई मांग, डीएम से समाधान की अपील...

सहारनपुर समाचार:
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) की ओर से जनगणना 2027 की ड्यूटी को लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उनकी ड्यूटी उनके अपने कार्यक्षेत्र में ही लगाई जाए, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में कार्य करना उनके लिए काफी कठिन साबित हो रहा है।

संघ ने यह भी मांग की कि जिन कार्यकत्रियों की ड्यूटी पहले से पंचायत और विधानसभा चुनावों में लगी हुई है, उन्हें जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

इसके अलावा कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ट्रेनिंग के दौरान उन्हें HLB की च्वाइस नहीं दी गई, जबकि अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनकी ड्यूटी पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएगी।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन एवं डीएम से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News

5
4607 views

Comment