हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट
पानीपत : हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक हादसा हुआ है जिसमें काफिले की गाड़ियों के टकराने से उन्हें चोटें आई हैं। मंत्री पंवार को पैर समेत कई जगह चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पानीपत के शहरी विधायक और एसपी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर:राज पाल शर्मा (कुरुक्षेत्र)