logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केट धार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

*व्यापारी हित में ऐतिहासिक फैसला*
*व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन पर झूम उठा व्यापारी वर्ग*
*केट धार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार*

धार। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के ऐतिहासिक निर्णय पर पूरे व्यापारिक जगत में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) जिला इकाई धार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का अभिनंदन करते हुए इसे व्यापारी वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
केट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग अध्यक्ष महेशचन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि लंबे समय से व्यापारी संगठनों द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट में मंजूरी देकर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजना, व्यापारी हित संरक्षण तथा शासन स्तर पर प्रभावी संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
केट जिला अध्यक्ष बबन अग्रवाल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ग्वालियर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल भोपाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता सहित प्रदेशभर के पदाधिकारियों द्वारा वर्षों से व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा था। मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग को स्वीकार करना व्यापारी समाज के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारिक वातावरण और अधिक सशक्त होगा तथा व्यापारियों को शासन स्तर पर अपनी बात रखने के लिए मजबूत मंच प्राप्त होगा।
जिला उपाध्यक्ष कैलाश मुकाती VIP ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जीएसटी के माध्यम से करोड़ों रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हो रहा है, जिसमें व्यापारियों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल फॉर वोकल और वोकल फॉर लोकल अभियान को सफल बनाने में व्यापारी समाज पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।

*लोकल फॉर वोकल के संकल्प को मिलेगा नया बल*

श्री भूपेंद्र जैन ने बताया कि केट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण जी खंडेलवाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया जी के नेतृत्व में संगठन लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल एवं स्वदेशी अपनाओ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों के लिए गौरव का विषय है तथा इसके लिए पुनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।

*सभी जिलों के केट अध्यक्षों को मिले प्रतिनिधित्व*

केट पदाधिकारियों ने मांग की कि व्यापारी कल्याण बोर्ड में सभी जिलों के केट अध्यक्षों एवं व्यापारी प्रतिनिधियों को उचित स्थान दिया जाए, ताकि व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से शासन तक पहुंचाया जा सके। संगठन ने विश्वास जताया कि यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*कैलाश मुकाती VIP मनावर~पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व केंद्रीय समिति संरक्षक- अभा सिर्वी महासभ मप्र। प्रदेश मीडिया प्रभारी- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, नईदिल्ली,प्रदेश मीडिया प्रभारी- नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश। जिला उपाध्यक्ष- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)।पत्रकार-नईदुनिया,पीपुल्स समाचार, साधना न्यूज़ चैनल,VIP डिजिटल मीडिया व ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन।

18
1779 views

Comment