नेहरू कॉलोनी में प्रसिद्ध नशा तस्कर मल्लो को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट की टीम ने 23.16 ग्राम स्मैक के मामले में किया ग
पूरी नेहरू कॉलोनी में सबसे प्रसिद्ध है
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के श्नशा मुक्त प्रदेशश् संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए नेहरू कॉलोनी मस्जिद के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है।
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप.निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि निवासी नेहरू कॉलोनी जिला फरीदाबाद निवासी महिला नशीला पदार्थ हिरोईन चिट्टा बेचने का काम करती है। जो आज भी नशीला पदार्थ चिट्टा हैरोइन अपने घर से बेच रहीं हैं। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 23.16 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ। महिला आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।