logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BJP की विधायक बिमला चौधरी रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव में 'वोट दो और शादी करवाओ' का अनोखा वादा करके चर्चा....

BJP की विधायक बिमला चौधरी रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव में 'वोट दो और शादी करवाओ' का अनोखा वादा करके चर्चा में आ गईं। चेयरपर्सन पद की भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में जनसभा के दौरान विधायक ने ये वादा किया। मंच पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थीं। इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने कहा- मेरी माताओ-बहनों, आप विनीता को जिताकर भेजो। शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारी है। और तो और, आज मैं इस मंच से एक और वादा करती हूं, जिन युवाओं की शादियां नहीं हो रही हैं, जो कुंवारे बैठे हैं, उनकी शादी कराने का जिम्मा भी मेरा है, आप बस आशीर्वाद दीजिए।

5
138 views

Comment