नूंह पुलिस ने गौ तस्करी व हत्या पर सख्त चेतावनी जारी की
नूंह: नूंह पुलिस ने गौ तस्करी और गौ हत्या को गंभीर अपराध बताते हुए जनता से अपील की है कि वे ऐसे अपराधों में शामिल लोगों का बहिष्कार करें और उन्हें किसी तरह का सहयोग न दें। पुलिस ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी और गौ हत्या किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना भी अपराध को बढ़ावा देना है, इसलिए जनता से सहयोग की अपील की गई है।