logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गुरुग्राम में जनगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। हरियाणा के जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने गुरुवार को गुरुग्राम में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त गुरुग्राम उत्तम सिंह, आईएएस, सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम श्रीमती नागपाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती इंदु बोकेन, जिले के सभी तहसीलदार, चार्ज ऑफिसर तथा नगर निगम गुरुग्राम एवं नगर निगम मानेसर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. ललित जैन ने निर्देश दिए कि जनगणना का वास्तविक कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए मकानों के नक्शे एवं अन्य प्रारम्भिक तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और अब फील्ड स्तर पर कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से रिपोर्ट करें क्योंकि जनगणना राष्ट्र निर्माण का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के निष्पादन में विभाग पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
डॉ. जैन ने कहा कि वर्तमान मौसम की अनुकूलता को देखते हुए जनगणना कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को अपनी सोसायटी एवं परिसरों में प्रवेश करने दें तथा जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि जनगणना कर्मियों को सूचना न देना,गलत सूचना देना अथवा जनगणना कार्य में सहयोग न करना कानूनन दंडनीय अपराध है।
इस अवसर पर उपायुक्त गुरुग्राम उत्तम सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए तथा इसकी प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी ताकि कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

1
0 views

Comment