logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर से कोटा का सफर आसान और तेज हो जाएगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार को नया बाजार मिलेगा

श्योपुर-कोटा रेल लाइन : विकास की नई पटरी
श्योपुर से कोटा के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। लगभग 93-94 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह परियोजना न केवल राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी नई गति देगी।
रेल लाइन श्योपुर कला से शुरू होकर कानपुरा-खेड़ा, पीपल्या-गणेशगंज, बड़ौद-दोरसपुरा, इटावा क्षेत्र, सुल्तानपुर-उम्मेदपुरा होते हुए श्री कल्याणपुरा जंक्शन तक पहुंचेगी। इस जंक्शन से लाइन मुख्य दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग से जुड़ जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़े शहरों तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।
परियोजना के तहत अहेली, पार्वती और कालीसिंध नदियों पर तीन बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इन पुलों के बनने से रेल मार्ग और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनेगा। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
नई रेल लाइन शुरू होने के बाद श्योपुर से कोटा का सफर आसान और तेज हो जाएगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापार को नया बाजार मिलेगा तथा ग्रामीण इलाकों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र की तरक्की की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

5
510 views

Comment