logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चारागाह पर कब्जा कर रखा है उसको तुरंत हटाया जावे।

*ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में भू 'माफिया निसार' बीड़वान की वजह 146 दिन से ठप विकास कार्य
*फर्जी शिकायतों का कारोबार, हाईकोर्ट के 4 स्टे और 1 अवमानना नोटिस बेअसर, जनता नाले-गंदगी में जीने को मजबूर*

*बारां।* बारां जिले की छीपाबड़ौद ग्राम पंचायत आज *भूमाफिया निसार अहमद बीड़वान* की फर्जी शिकायतों और पंचायती राज विभाग की मनमानी के कारण पूर्णतः ठप हो चुकी है। हालात ये हैं कि *राजस्थान हाई कोर्ट के 4 स्टे आदेश और 1 अवमानना नोटिस* पिछले 146 दिन से फाइलों में धूल खा रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा पंचायत समिति छीपाबड़ौद के *विकास अधिकारी की रिपोर्ट 05.01.2026* में हुआ है। रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि *"निसार अहमद बीड़वान आपराधिक प्रवृत्ति का परिवार है"* और उसने राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। जब पंचायत ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया नोटिस दिए तो बदले की भावना से निसार ने फर्जी शिकायत कर समाज कंटकों से मिलकर पूरी पंचायत वासियों को परेशान कर रखा है।

*माफिया निसार का खेल: झूठी शिकायत, पूरा तांडव*

*1. फर्जी शिकायत*: निसार ने 10,30,164/- रुपये के गबन का झूठा आरोप लगाया, जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति छीपाबड़ौद की रिपोर्ट 05.01.2026 में स्पष्ट है कि *"किसी भी कार्य का दोहरा भुगतान नहीं हुआ और सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हुआ"*।

*2. FIR भी दर्ज*: निसार और उसके परिवार के खिलाफ ग्राम पंचायत ने ही *FIR 418/22 दर्ज कराई है।

*3. हाईकोर्ट की अवमानना*: निसार की शिकायत पर ही पंचायती राज विभाग ने सीमा जैन, गजेंद्र जैन और 11,13,510/- की अवैध वसूली के आदेश निकाले। जबकि हाई कोर्ट ने चारों आदेशों पर स्टे दे रखा है।

**हाई कोर्ट का स्टे आदेश****स्टे की तारीख****विभाग का उल्लंघन आदेश****नतीजा**
**1. सीमा जैन को प्रशासक पद पर यथावत रखें**21.01.2026
SB Civil Writ 386/202617.12.2025 को हटा दिया140 दिन बाद भी चार्ज नहीं दिया
**2. संजीदा बेगम को हटाने के आदेश पर रोक**09.01.2026
SB Civil Writ 138/2026पहले प्रशासक बनाया, फिर हटा दियापंचायत बिना प्रशासक, काम ठप
**3. गजेंद्र जैन समिति सदस्य वार्ड पंच पद पर बने रहेंगे**13.04.2026
CW-6636/202601.04.2026 को हटा दियास्टे के बावजूद लोकायुक्त जांच जारी
**4. 11,13,510/- की अवैध वसूली पर रोक**28.04.2026
W.P. 7693/202601.04.2026 को वसूली निकाल दीस्टे के बाद भी वसूली का दबाव

*हाई कोर्ट की सख्ती भी बेअसर*: सीमा जैन की अवमानना याचिका 407/2026 पर जस्टिस रवि चिरानिया ने 09.04.2026 को राज्य सरकार को नोटिस देकर 4 हफ्ते में जवाब मांगा था। जवाब तो दूर, सरकार ने कोर्ट के आदेशों को मानने से इनकार किया ।

*'माफिया निसार बीड़वान की वजह से जनता भुगत रही'*

*1. गंदगी का साम्राज्य*: कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर। नालियां चोक। बीमारी फैलने का खतरा।
*2. विकास पर ताला*: सड़क, नाली, खरंजा का काम बंद। ठेकेदारों का लाखों का भुगतान फंसा।
*3. मजदूर भूखे*: सफाईकर्मियों और दिहाड़ी मजदूरों को 3महीने से वेतन नहीं।

*विकास अधिकारी का कबूलनामा*: पत्र 655-39 दिनांक 29.04.2026 - "हाई कोर्ट के स्टे आदेश की पालना नहीं हो पा रही, बिलों का भुगतान रुका, सफाई कार्य ठप्प"।

*ग्रामीणों का आरोप*: "निसार जैसे माफिया ने फर्जी शिकायत करके पूरी पंचायत बर्बाद कर दी।कुछ समाज कंटक उसके साथ मिले हुए हैं। कोर्ट के आदेश नहीं मान रहे। हम कहां जाएं?"

*जनता की 4 बड़ी मांग: अब आर-पार की लड़ाई*

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है:
1. *निसार अहमद बीड़वान पर धारा 182, 211 IPC में मुकदमा दर्ज हो*: फर्जी शिकायत कर सरकारी काम में बाधा डालने के लिए।
2. *24 घंटे में हाई कोर्ट के आदेशों की पालना हो।सीमा जैन को चार्ज दो, गजेंद्र जैन को बहाल करो, 11 लाख की वसूली रद्द करो।
3. *अवमानना करने वाले अफसरों को जेल भेजो*: 6 माह की सजा का प्रावधान लागू हो।
4. *पूरे कांड की CBI जांच हो*: किसके इशारे पर माफिया निसार को संरक्षण मिल रहा है।

*चेतावनी*: "अगर 7 दिन में माफिया निसार पर कार्रवाई और कोर्ट के आदेशों की पालना नहीं हुई तो छीपाबड़ौद से बारां कलेक्ट्री तक पैदल मार्च।

---

*भू माफिया निसार बीडवान का अतिक्रमण जो ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर कब्जा करके ,खजूर वाले बाबा के नाम से मीट ,मछली एवं पट्टियों के स्टॉक वालों को किराए से दे रखी है वो अतिक्रमण हटाया जावे ।
एवं जितना किराया आज तक वसूल किया है उस राशि की वसूली की जावे। खजूर वाले बाबा की तरफ एवं सामने जो अतिक्रमण करके दुकानें बना रखी है वो ध्वस्त की जाए।दौलतपुरा में चारागाह पर कब्जा कर रखा है उसको तुरंत हटाया जावे।

0
24 views

Comment