logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन

उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर पांच चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा 16 चिकित्साधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है और विभागीय जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

बर्खास्त किए गए चिकित्सकों में डॉ. अलकनंदा, डॉ. रामजी भारद्वाज, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. विकलेश कुमार शर्मा और सीएचसी दिबियापुर की डॉ. मोनिका वर्मा शामिल हैं। दो चिकित्साधिकारियों को परिनिंदा दंड दिया गया है जबकि एक की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

6
544 views

Comment