logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरोगा भर्ती में कट ऑफ बढ़ने पर सवाल उठे

समझ मे नहीँ आ रहा कि बच्चे पढ़ाई कर रहे है या धांधली चरम पर है। दरोगा परीक्षा में करीब 10-12 सब्जेक्ट और 4 सेक्शन होते हैं, जहां 2.5 गुना बच्चे बुलाने के बावजूद कट ऑफ करीब 93% जा रहा है, जो असंभव लग रहा है। 2016 की दरोगा भर्ती में 60% कट ऑफ पर फाइनल सेलेक्शन हुआ था, जिसमें भी लगभग 700 सीटें खाली रह गई थीं जबकि भर्ती लगभग 3000 के आसपास थी।

2021 की भर्ती में कट ऑफ 80% था और फाइनल सेलेक्शन हुआ। लेकिन 2025 की भर्ती ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, जिसमें बिना डीवी, मेडिकल या फिजिकल टेस्ट के 93% कट ऑफ पहले ही पहुँच गया है। फाइनल सेलेक्शन 95-96% तक होने की संभावना जताई जा रही है, जो प्रतियोगिता के स्तर के अनुरूप नहीं लगता। इस आधार पर अगली भर्ती में 100% से ऊपर का कट ऑफ भी संभव बताया जा रहा है।

16
801 views

Comment