वाराणसी: दुकान संचालक अमरदीप सेठ पर 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
वाराणसी : हाथी बाजार क्षेत्र के एक दुकान संचालक अमरदीप सेठ उर्फ बिल्लर सेठ / चिल्लर सेठ पर लगभग 2 करोड़ रुपये का सोना और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की भी सूचना मिली है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि अमरदीप सेठ को कहीं देखा जाए या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत 8080903537 पर कॉल करें या 7900005057 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सही जानकारी देने पर ₹10,000 तक का इनाम दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संबंधित व्यक्ति के शीघ्र उपस्थित न होने पर उनकी संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।