logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निवास के खिन्हा-जेवरा में आयोजित ज्योति कुलस्ते के विवाह समारोह में पहुंचे दो राज्यों के मुख्यमंत्री

मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Faggan Singh Kulaste की पुत्री ज्योति कुलस्ते के विवाह समारोह का आयोजन गुरुवार को निवास क्षेत्र के खिन्हा-जेवरा में संपन्न हुआ। समारोह में Dr. Mohan Yadav एवं Vishnu Deo Sai विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री Sampatiya Uikey, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास Pratima Bagri, छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री Kedar Kashyap तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री Tokhan Sahu सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने ज्योति कुलस्ते को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट कर उन्हें जीवन के नए अध्याय, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कुलस्ते परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
वहीं उपस्थित सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

38
1281 views

Comment