logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा का 'समृद्ध किसान' अभियान तेज: प्रचार रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को दे रहा सरकारी योजनाओं की जानकारी

राजस्थान में भाजपा ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए 'समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान' अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मनोहरथाना क्षेत्र में एक विशेष प्रचार वाहन (रथ) निकाला गया है, जो किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहा है। यह रथ कामखेड़ा, सरेडी और बडबद ग्राम पंचायतों में पहुंचा है।प्रचार वाहन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के चित्र लगे हैं। इस पर फसल उत्पादन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), बीमा योजना और अन्य किसान हितैषी योजनाओं से संबंधित संदेश और उपलब्धियां प्रमुखता से दर्शाई गई है विकास अधिकारी कैलाश मीणा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रचार के दौरान किसानों को यह बताया जा रहा है कि वे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय कैसे बढ़ा सकते हैं और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद लोधा, लालचंद लोधा और प्यारेलाल तंवर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।Aimamediajhalawar

1
108 views

Comment