कटनी में फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त
कटनी : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में कटनी जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनूप तिवारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी 22 मई से 26 मई तक नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पर प्राप्त दावे-आपत्तियों का पर्यवेक्षण करेंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल कोटार को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जो प्रेक्षक के संपर्क में रहकर कार्यों में सहयोग और समन्वय स्थापित करेंगे।