logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली के भरत पंवार का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका खेलनें जायेंगे।

दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की टीम में खेलने का सपना किया साकार।
पाली के भरत पंवार का भारतीय क्रिकेट टीम ने चयन, श्रीलंका खेलनें जायेंगे।

पाली हर भारतीय युवा का सपना होता है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर अपने देश के लिए खेलकर देश का नाम रोशन करें। पाली शहर के भेरूघाट स्थित घासीयो का बास निवासी भरत पंवार पुत्र कालूराम ने इस सपने को साकार कर पाली शहर और राजस्थान सहित देश का नाम रोशन किया है। भरत पंवार का चयन श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है। भरत पंवार बचपन में तीन वर्ष की आयु में पोलीयो ग्रस्त होने के कारण शारीरिक रूप से प्रभावित हुए हैं लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के दम पर पैरा खेल में विशेष पहचान बनाई।

भरत ने वर्ष 2019 में व्हील चेयर क्रिकेट खेलना शुरू किया लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया अथक परिश्रम और खेल के प्रति जुनून के कारण वर्ष 2022 में राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान बने। उसके बाद तो उन्होंने पिछे मुडकर नहीं देखा वे नेशनल चेम्पियन भी बने। अब उनकी यह कड़ी मेहनत रंग लाई है । आज उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में आलराउंडर के रूप में हुआ। वे श्री लंका में 25 से 28 मई तक होने वाले इंटरनेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे।

पाली के भेरूघाट स्थित घांसीयों का बास निवासी भरत पंवार का चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। 3 वर्ष की आयु में पोलीयो का आक्रमण हुआ किसने सोचा होगा कि यह बालक एक दिन क्रिकेट का राष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर परिवार समाज और राष्ट्र को गोरवान्वित करेगा। भरत ने 2019 में पहली बार व्हील चेयर क्रिकेट खेलना शुरू किया दो वर्ष तक आर्य वीर दल की शाखा में नियमित फिटनेस और खेलने के प्रति जुनून से वर्ष 2022 में राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान बने। इसी वर्ष नेशनल चेम्पियन भी बने। वर्ष 2022 में क्रिकेट के अलावा पैरा स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीता तथा वर्ष 2025 में नेशनल व्हील चेयर में रूग्बी में सिल्वर पदक प्राप्त कर पाली शहर और देश का नाम रोशन किया। वे अब प्रेक्टिस के लिए खेल संकुल पाली तथा सनराइज एकेडमी में प्रकाश वैष्णव के पास कोचिंग करतें हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में भरत के चयन की सूचना मिलने पर परिवार घांची समाज और दिव्यांग साथियों में खुशी की लहर फेल गई है। दिव्यांग सेवा समिति से जुड़े भरत पंवार की उपलब्धि पर विधायक भीमराज भाटी दिव्यांग सेवा समिति संस्थापक घेवरचन्द आर्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन सहित दिव्यांग साथियों ने खुशी व्यक्त करते हुए भरत और उसके परिवार को बधाई दी है।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

2
829 views

Comment