logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड 17 में अशोक कुमार के रोड शो में भारी जनसमर्थन

वार्ड नंबर 17 : निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार ने वार्ड नंबर 17 में एक विशाल रोड शो आयोजित किया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त उत्साह और समर्थन दिखाया। यह रोड शो सेक्टर 25 से शुरू होकर सेक्टर 24, सेक्टर 23, गांव खड़क मंगोली, गांव चौंकी, नाडा साहिब, मोगीनंद और नग्गल से होते हुए पुनः सेक्टर 25 में भव्य जनसभा के साथ समाप्त हुआ।

रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा, फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ अशोक कुमार का स्वागत किया। जनसभा में क्षेत्रवासियों ने टूटी सड़कों, सफाई और सीवरेज की समस्याओं पर चिंता जताई और विकास के लिए नए प्रतिनिधि की आवश्यकता बताई। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सरपंचों और प्रधानों ने भी मतदान में पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के हित में सोचने की अपील की। अशोक कुमार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

0
35 views

Comment