logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खागा गैंगरेप कांड का फरार एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दोनों पैरों में लगी गोली, जंगल में तीन थानों की फोर्स और एसओजी ने की घेराबंदी

फ़तेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में हुए चर्चित गैंगरेप कांड के फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी बबलू सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी बबलू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया गया था। भोर पहर ससुर खदेरी नदी के जंगल क्षेत्र में तीन थानों की फोर्स और एसओजी टीम ने संयुक्त घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1600 रुपये नगद, अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को आरोपी बबलू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती और उसके मंगेतर को जंगल में बंधक बना लिया था और उसके बाद तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी बबलू सिंह लगातार फरार चल रहा था।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का भारी दबाव था। आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

3
39 views

Comment