logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर: महापौर नंदलाल देवांगन को धमकी, साले विनय देवांगन पर आरोप

रायपुर: बिरगांव में एक मकान से बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। बिरगांव नगर निगम के महापौर कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन ने आरोप लगाया है कि उनके साले भाजपा नेता विनय देवांगन ने उन्हें बम से उड़ाने या गोली मारकर हत्या की धमकी दी थी। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने विनय देवांगन की तलाश तेज कर दी है और उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

डीसीपी नार्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि खमतराई इलाके में एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम मामले की जांच में लगी हुई है और सभी एंगल से छानबीन कर रही है। मामले में जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू के घर में बुधवार को विनय देवांगन ने एक बैग रखा था, जिसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला। वार्ड पार्षद अश्वनी यादव ने सूचना मिलने पर बैग की जांच कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

0
27 views

Comment