logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर: खरीफ बोनी से पहले खाद का पर्याप्त भंडारण

श्योपुर: प्रदेश में खरीफ फसलों की बोनी की तैयारियों के तहत किसानों के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6.40 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.57 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 3.56 लाख मीट्रिक टन एनपीके, तथा 3.50 लाख मीट्रिक टन एसएसपी खाद उपलब्ध है। भारत सरकार के सतत प्रयासों से विषम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद खाद की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।

किसानों की सुविधा के लिए खाद की उपलब्धता की जानकारी ई-विकास पोर्टल पर सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार एवं निजी दुकानवार उपलब्ध कराई गई है। किसान ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद की बुकिंग कर अपनी सोसायटी या पसंदीदा दुकान से खाद प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिस और धार्मिक संस्थान/ट्रस्ट की भूमि के लिए भी उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों से अनुशंसित मात्रा के अनुसार खाद का उपयोग करने और आवश्यकता अनुसार पुनः बुकिंग करने की अपील की है।

24
845 views

Comment