मुरैना जिले में 5 रेत भंडारण और 27 एम-सेण्ड खदानें स्वीकृत
मुरैना : कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा जिले में निर्माण कार्यों के लिए खनिज रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 5 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियां और 27 एम-सेण्ड खदानों को स्वीकृति दी गई है। इससे आमजन, शासकीय विभागों, फर्मों एवं कंपनियों को निर्माण कार्यों के लिए रेत और एम-सेण्ड की उपलब्धता में आसानी होगी।
स्वीकृत रेत भंडारण स्थलों में ग्राम मुरवई (सबलगढ़ तहसील) में कुशवाह कन्स्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर श्री चंद्रभान सिंह जादौन, ग्राम उरहाना (तानमोर तहसील) में घिरौंगी मिनरल के पार्टनर श्री कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर, ग्राम सिकरोदा में श्री अवदेश कुमार सिंह और श्री गजेन्द्र सिंह जादौन, तथा ग्राम बमरौली में एमसीसी इंफ्राटेक प्रा.लि. शामिल हैं।
एम-सेण्ड खदानें ग्राम बिसेठा, रंचोली, अरदोनी, पढ़ावली, उरहाना, बड़वारी, खेरिया चुन्हेटी और मलखानपुरा में संचालित होंगी। ये खदानें आमजन, शासकीय विभागों और निर्माण कंपनियों को कृत्रिम रेत उपलब्ध कराएंगी, जो निर्माण कार्यों में उपयोगी विकल्प के रूप में काम आएगी।