logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: सर्वप्रथम जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक को सम्मानित किया गया

भिण्ड: भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक अभियान चलाया जाएगा। इस संदर्भ में भिण्ड जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों को कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक एचएलबी 22 श्री राकेश शर्मा, जो प्राथमिक शिक्षक एवं जनगणना चार्ज भिण्ड ग्रामीण से सम्बद्ध हैं, को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान समारोह में अपर कलेक्टर, तहसीलदार, ग्रामीण चार्ज अधिकारी, जिला जनगणना कार्यालय के कर्मचारी तथा ग्रामीण चार्ज के लिपिक भी उपस्थित थे।

57
1021 views

Comment