logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 8 मई को होगा घोषित

मुंबई सूत्र
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ ने एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 के परिणाम घोषित करने की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार 8 मई 2026 को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
पुणे, नागपुर, मुंबई, नाशिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर, छत्रपति संभाजीनगर और कोंकण विभागीय मंडलों के विद्यार्थियों का परिणाम एक साथ जारी होगा।
विद्यार्थी अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे:
Maha SSC Board
DigiLocker Results
SSC Result MKCL
Navneet Results
बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं स्कूलों को स्कूल लॉगिन के माध्यम से एकत्रित परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा।
यदि किसी विद्यार्थी को अंकों की पुनर्गणना, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति या पुनर्मूल्यांकन कराना हो तो उसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 9 मई से 23 मई 2026 तक चलेगी।

156
6019 views

Comment