logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनपद में जनगणना हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ, 21 मई कर सकेंगे स्व गणना।

बदायूं - भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत स्व-गणना अवधि के गुरुवार को प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अपने आवास से स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर जनपदवासियों को जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। हम सभी भारत की जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा राष्ट्र निर्माण एवं समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 07 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।
स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। सुरक्षित करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या एसईआईडी जारी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे।
स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की एसईआईडी बतानी होगी। प्रगणक एसईआईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी जनगणना चंदन प्रजापति सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

5
230 views

Comment