logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा शातिर गांजा तस्कर: 10 किलो से अधिक गांजा बरामद

ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा शातिर गांजा तस्कर: 10 किलो से अधिक गांजा बरामद

अमेठी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैठा बॉर्डर के पास देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान उदयपुर थाना क्षेत्र, जनपद प्रतापगढ़ निवासी घनश्याम कुमार शुक्ला के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी बाइक की डिग्गी और टंगे दो झोलों से 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक मोबाइल फोन और प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त था। वह प्रयागराज के सहसो क्षेत्र से जीएस नामक व्यक्ति से गांजा खरीदता था। इसके बाद मोबाइल में वेब ऐप के माध्यम से गांजे की तस्वीर संभावित ग्राहकों को भेजता था। ग्राहक द्वारा पुष्टि होने पर वह तय स्थान पर जाकर सप्लाई करता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत आगे भी सघन चेकिंग जारी रहेगी।
UP Police Amethi Police Sp Amethi Amethi Yogi Adityanath

11
894 views

Comment