logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली बीट के अरवल गांव में वर्षों से खुलेआम चल रही अवैध आरा मशीन पर आखिरकार वन विभाग का शिकंजा कस गया। विभागीय टीम

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली बीट के अरवल गांव में वर्षों से खुलेआम चल रही अवैध आरा मशीन पर आखिरकार वन विभाग का शिकंजा कस गया। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से इलाके के अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया।वन विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बिना अनुमति संचालित आरा मशीन के जरिए हरे पेड़ों की कटान कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन दरोगा राकेश पांडे और जय श्याम माली टीम के साथ अरवल पहुंचे और सद्दाम द्वारा संचालित मशीन पर कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही तहस-नहस करा दिया।कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसौली बीट में लंबे समय से अवैध लकड़ी कारोबार फल-फूल रहा था, लेकिन विभागीय सख्ती नहीं दिख रही थी। अब अचानक हुई कार्रवाई से वन माफियाओं में दहशत का माहौल है।वन विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध कटान और बिना लाइसेंस चल रहे कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

5
175 views

Comment