छतरोली के विकास का संकल्प: पंडित रोहित शर्मा (लाडी) ने भरा नामांकन
ग्राम पंचायत छतरोली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज प्रधान पद के युवा और कर्मठ उम्मीदवार पंडित रोहित शर्मा (लाडी) ने समर्थकों के भारी उत्साह के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।छतरोली:
ग्राम पंचायत छतरोली के चहुंमुखी विकास और जन-सेवा के लक्ष्य के साथ पंडित रोहित शर्मा 'लाडी' ने आज आधिकारिक तौर पर प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जो 'लाडी' के पक्ष में नारे लगाते और अपना समर्थन जताते नजर आए।
नामांकन के बाद पत्रकारों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रोहित शर्मा लाडी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत में पारदर्शिता लाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और शिक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे राजनीति में नहीं, बल्कि जन-सेवा के भाव से आए हैं। छत्रोली से लख्विंदर सिंह की रिपोर्ट