बिहार में 'सम्राट' कैबिनेट का विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, नीतीश के बेटे निशांत की भी एंट्री
भागलपुर | 7 मई, 2026
बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार संपन्न हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह की सबसे खास बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी रही, जिन्होंने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद सभी को बधाई दी।