वृंदावन : यजुर्वेद व्याख्यान माला में रजनीश महाराज ने दी उपदेश
वृंदावन : श्री रास बिहारी आश्रम में निकुंजवासी संत रास बिहारी महाराज के सप्तम वार्षिकोत्सव के अवसर पर चतुर्वेद व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के चौथे दिन रजनीश महाराज ने यजुर्वेद का व्याख्यान देते हुए जीवन में यम नियम और आदिअष्टांग योग को अपनाने की महत्ता बताई। उन्होंने भगवान विष्णु और भगवान रुद्र की महिमा के साथ वैष्णव उपासना पर भी विस्तृत चर्चा की।
रजनीश महाराज ने व्यक्ति के जीवन में उच्च विचार और सादा जीवनशैली को आवश्यक बताया। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान पर बल देते हुए कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान नहीं होता, वहां राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा को अपने हृदय में सुदृढ़ करने और प्रत्येक कार्य को राष्ट्र के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। यह व्याख्यान संत और विद्वानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।