फतेहपुर पुलिस ने इनामिया बदमाश बबलू सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
फतेहपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना खागा, हथगांव, थरियांव पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार रात थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामिया बदमाश बबलू सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा उम्र लगभग 28 वर्ष है। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी। वह मु0अ0सं0 115/26 में वांछित था और उस पर कई धाराओं सहित धारा 70(1), 3(5), 74, 130, 308(2), 352, 351(3), 115(2), 127(2) बीएनएस और 66(E) आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना खागा में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अन्य आपराधिक जानकारी जुटाई जा रही है। थाना खागा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।