logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जनगणना में सहयोग की अपील की

पंचकूला: उपायुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि 1 मई से राज्यभर में हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने वाले प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करें ताकि कार्य समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके। सतपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रगणक आधार, पैन कार्ड, ओटीपी या अन्य आईडी प्रूफ नहीं मांगते हैं।

सतपाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक प्रगणक के पास अधिकृत आईडी कार्ड होता है, जिसे नागरिक स्कैन कर उसकी सत्यता की पुष्टि कर सकते हैं ताकि धोखाधड़ी की आशंका न रहे। उन्होंने नागरिकों से बिना झिझक आवश्यक जानकारी साझा करने और प्रगणकों का सम्मानपूर्वक सहयोग करने का आग्रह किया। जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी के साथ साझा नहीं की जाएगी।

नगराधीश एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जागृति ने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताया और सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से देश के विकास, नीति निर्धारण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में सहायता मिलती है।

6
209 views

Comment