पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हिसार पुलिस को फटकार लगाई
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हिसार पुलिस के मामले पर सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शिकायतकर्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पक्ष को जाने बिना SIT जांच पूरी करने पर आपत्ति जताई और एकतरफा कार्रवाई पर हिसार पुलिस से जवाब मांगा।
कोर्ट ने यह भी पूछा कि शिकायतकर्ता को जांच में शामिल क्यों नहीं किया गया और दुष्यंत चौटाला को पक्ष रखने के लिए नोटिस कब दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को भी नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 22 मई को निर्धारित की गई है।