logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत

सारण (बिहार): एकमा मांझी मुख्य सड़क मार्ग पर हंसराजपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद Kumar सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एकमामांझी पथ जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

4
178 views

Comment