logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गरीब परिवार के लिए मसीहा बने विधायक मंगल कालिंदी, पहल पर 55 हजार का अस्पताल बिल हुआ माफ

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हितकु पंचायत निवासी श्रीमती जोबारानी टुडू बीमारी के इलाज हेतु टाटा मेन अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल लगभग 1 लाख 5 हजार हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर एवं दयनीय स्थिति होने के कारण परिवार के सदस्य काफी प्रयास के बाद भी मात्र 50 हजार ही जमा कर पाए। शेष राशि को लेकर पूरा परिवार गहरे संकट और चिंता में था।
इसी बीच परिवार द्वारा मदद की गुहार लगाई गई। मामला जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि श्री पलटन मुर्मू के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक श्री मंगल कालिंदी जी को दी।
जनता के हर सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले विकासपुरुष विधायक श्री मंगल कालिंदी जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की। विधायक जी ने TMH अस्पताल प्रबंधन से वार्ता की गई, जिसके बाद मानवीय आधार पर शेष 55 हजार की राशि माफ कर दी गई।
इस मानवीय पहल के बाद पीड़ित परिवार ने विधायक श्री मंगल कालिंदी जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री पलटन मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में उन्हें एक सच्चे जनप्रतिनिधि का सहयोग मिला।
क्षेत्र में विधायक श्री मंगल कालिंदी जी की इस पहल की सराहना हो रही है तथा लोग इसे जनसेवा और संवेदनशील राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण बता रहे हैं।

5
526 views

Comment