पीपल जस्टिस पार्टी ने छत्रपति शाहूजी महाराज पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया
उत्तर प्रदेश : पीपल जस्टिस पार्टी के प्रधान कार्यालय पर 6 मई को छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद लाल मणि प्रसाद ने कहा कि शाहूजी महाराज ने बहुजन समाज के लिए जो कार्य किए, उनकी आदर्शों पर चलना आवश्यक है ताकि शोषित वंचित वर्ग का उत्थान हो सके। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद जमाल खान ने बहुजन समाज के महापुरुषों जैसे ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, काशीराम की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि यदि उत्तर प्रदेश और देश में संविधान को मानने वाले लोग एक साथ आएं तो 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की सरकार बन सकती है। पार्टी एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम और कमजोर वर्गों के लिए काम करती है। भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी कुरील ने भी सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों के अधिकारों व भागीदारी की बात कही। कार्यक्रम में भोलाराम और अन्य बहुजन समाज के नेता भी शामिल हुए और महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।