logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पत्रकार के गोदाम में चोरी करते दो युवक धराए, पुलिस को देख हुए फरार*

*बदनावर-धार : AIMA Social Media activities/Journalist

राजू गजभिये रिपोर्टर*

*पत्रकार के गोदाम में चोरी करते दो युवक धराए, पुलिस को देख हुए फरार*
बदनावर।समीपस्थ बड़ी चौपाटी स्थित नाहर टाइल्स पर वरिष्ठ पत्रकार विनय नाहर के निजी गोदाम में मंगलवार रात चोरी की नियत से घुसे दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

घटनाक्रम में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी दिनेश पिता शोभाराम ओसारी निवासी दौलतपुरा, पत्रकार विनय नाहर के यहाँ ही मजदूरी का काम करता था। मालिक का विश्वास जीतकर वह काफी समय से वहां कार्य कर रहा था, लेकिन मंगलवार रात उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मालिक के ही गोदाम को निशाना बना डाला। पत्रकार विनय नाहर ने जब मंगलवार सुबह गोदाम खोलकर देखा, तो स्टॉक में से लगभग 10 से 12 क्विंटल गेहूं कम पाया गया चोरी की पुख्ता शंका होने पर उन्होंने शाम को योजनाबद्ध तरीके से गोदाम के आसपास घेराबंदी की। रात करीब 8:30 बजे दिनेश अपने साथी शिवराम पिता राजाराम ओसारी के साथ वहां पहुंचा। शिवराम अपनी एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक MP 45 4994 से आया था। दोनों ने गोदाम का नकुचा तोड़कर अंदर रखे गेहूं को खाली कट्टों और सीमेंट की बोरियों में भरना शुरू किया ही था कि उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया गया। जैसे ही मालिक और अन्य लोग सामने आए, शिवराम अपनी बाइक छोड़कर तुरंत भाग निकला। दिनेश पहले मौके पर ही था, जिसके बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दिनेश भी अपने परिवार को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर भरे हुए गेहूं के कट्टों के फोटो साक्ष्य के रूप में लिए और आरोपियों की बाइक जब्त कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश ओसारी पूर्व में दुष्कर्म के मामले में 7 वर्ष की सजा काट चुका है। आशंका है कि पहले भी इसी गोदाम से 10-12 क्विंटल गेहूं इन्हीं दोनों ने चोरी किया था। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

0
12 views

Comment