logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरहज: जगद्गुरु शंकराचार्य ने गौ रक्षा पर जोर दिया

बरहज/भाटपाररानी: परमाराध्य परमधर्माधीश जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौवी यात्रा के चौथे दिन बाबा महेन्द्रनाथ जी मंदिर (बरहज) और भाटपाररानी विधानसभा में विशाल सभाओं को संबोधित किया। यात्रा काफिले का खपरवार चौराहा शिव मंदिर, भटनी गांव सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्र "अहं हनं वृत्रं गविष्ठौ" के साथ गौ रक्षा का संकल्प लिया।

महाराजश्री ने कहा कि गाय दूध देने की मशीन नहीं, बल्कि 33 करोड़ देवताओं की अधिष्ठात्री हैं और राजा दिलीप के वंश में भगवान राम का जन्म गौ माता के आशीर्वाद से हुआ। उन्होंने 78 वर्षों में सभी पार्टियों द्वारा गौ रक्षा में विफलता पर निराशा जताई और कहा कि जो पार्टी गौ हत्या को बढ़ावा देती है, उसे वोट नहीं देना चाहिए। 24 जुलाई को लखनऊ में एक अक्षौहिणी सेना के साथ आंदोलन की घोषणा की गई है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में गौधाम निर्माण के लिए योगदान की अपील की गई।

0
159 views

Comment