logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की बड़ी और अहम खबरें | 7 मई 2026

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है।

लखनऊ: PGI क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में देर रात उपद्रवियों ने हंगामा किया। विरोध करने पर एक बच्चे से मारपीट की गई। लोगों के जुटने पर हमलावर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से स्वगणना प्रक्रिया शुरू। मुख्यमंत्री लोकभवन से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नागरिक 21 मई तक पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आज 272 चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद सहारनपुर दौरे पर रवाना होंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बस्ती: 4500 फर्जी लाइसेंस मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। STF समेत विशेष टीमें डेटा की तकनीकी जांच करेंगी। शासन स्तर पर बड़ी कार्रवाई संभव।

हमीरपुर: यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा। तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक महिला और पांच बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले को करीब 2 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। देवबंद क्षेत्र में जनसभा भी प्रस्तावित।

बहराइच: शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी। कई दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया।

हापुड़: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में हिना टॉप ब्रांड सॉस के नमूने फेल पाए गए। विभाग ने बाजार से पूरा बैच वापस मंगाने की तैयारी शुरू की।

सोनभद्र: रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल। प्लेटफॉर्म पर लाठी-डंडे चले, RPF जवानों के सामने हंगामा हुआ।

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में होटल के बाहर गोलीबारी का मामला सामने आया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

देवरिया: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए।

पटना: बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम गांधी मैदान में होगा।

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

10
530 views

Comment