भारत विकास परिषद का "विरासत के साथ सेल्फी' अभियान शुरू
शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए झाला रानी शाखा ने बुधवार को एक साझा प्रयास शुरू किया। शाखा की ओर से गढ़ पैलेस परिसर में विरासत के साथ सेल्फी' अभियान का आगाज किया गया। साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए।शाखा अध्यक्षा अर्चना मालपानी ने बताया कि झालावाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत बेहद समृद्ध है। विरासत के साथ सेल्फी अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को अपनी धरोहरों के प्रति जागरूक करना है। गढ़ में बने सेल्फी पॉइंट्स के जरिए यह संदेश सोशल मीडिया तक पहुंचेगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस उपलक्ष्य में प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संयोजक उदय भान सिंह, झाला रानी शाखा के संरक्षक राजकुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुमन खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य भावना अग्रवाल, नीलेश जैन, रेणु गुप्ता, संजना गुप्ता, ममता गुप्ता, नम्रता गौड, रीना अग्रवाल, स्नेह खंडेलवाल, निधि खण्डेलवाल, रंजना सोनी, उपासना सिंह, रानी झंवर, मधु गुप्ता, राजुल गोयल, रीटा शर्मा, शिल्पी यादव आदि उपस्थित रहे। 35 परिवारों को जोड़ा, घरों पर वितरित किए 15 परिंडे सेवा से सेवा प्रकल्प के तहत सचिव चेतना गर्ग व सदस्यों ने गढ़ गार्डन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। सदस्यों ने न केवल 20 परिंडे मौके पर बांधे, बल्कि 15 परिंडे घरों के लिए भी वितरित किए ताकि मोहल्लों में भी पक्षियों को राहत मिल सके। चेतना गर्ग ने कहा कि इस तपती गर्मी में पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करना पुण्य का कार्य है।Aimamediajhalawar