मध्यप्रदेश: शनि मेले के लिए अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी नियुक्त
मध्यप्रदेश: तहसील बानमौर के ग्राम ऐंती स्थित श्री शनिदेव मंदिर में प्रत्येक शनिश्चरी अमावस्या पर भव्य मेला आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, पर्यटक और दर्शनार्थी शामिल होते हैं। यह मेला मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय मंदिर के अंतर्गत आता है और इसकी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा संपादित कराई जाती हैं।
वर्तमान वर्ष में 16 मई 2026 को शनिश्चरी अमावस्या एवं श्री शनि जयंती के अवसर पर 15 एवं 16 मई को श्री शनि मेले का आयोजन पूर्व की भांति किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने मेला के दौरान सभी व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।