उरई में मौसम बदला, घने बादल और हल्की बारिश हुई।
जालौन जिला, उत्तर प्रदेश : गुरुवार सुबह उरई शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इस बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। स्थानीय निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक मौसम बदलने से तेज धूप और उमस से राहत मिली। जालौन जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम परिवर्तन का असर देखा गया। विशेषज्ञों ने अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।