logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांसवाड़ा नाव हादसा: सांगमेश्वर महादेव मंदिर के पास पलटी नाव, दो लोग अब भी लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सांगमेश्वर महादेव मंदिर के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा। हादसे में दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश SDRF, सिविल डिफेंस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से की जा रही है।

जानकारी के अनुसार भाणो का पारड़ा गांव के 10 युवक सांगमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी युवक कुछ दूरी पर स्थित हैंगिंग ब्रिज देखने पहुंचे। लौटते समय वे नाव में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोग नदी में लापता हो गए।

सुरक्षित निकाले गए लोगों में डायल लाल पिता मोहन, लोकेश पिता कालू, रमेश पिता सुखा, राजू पिता धना, दिनेश पिता सागर, परविन पिता पेमजी, चंद्रवीर पिता खेमजी और नारण पिता हवजी शामिल हैं।

वहीं हादसे में जयेश पिता कचरा और 8 वर्षीय मानव पिता नाथू अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय मानव अपने मामा के घर भाणो का पारड़ा आया हुआ था।

बुधवार सुबह से SDRF टीम, सिविल डिफेंस, गलियाकोट के हारुन शेख और स्थानीय ग्रामीण लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं। शवों की खोज के लिए जाल भी डाले गए, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई।

मौके पर गढ़ी डिप्टी बाबूलाल रेगर, तहसीलदार नरेंद्र जाट, अरथूना थाना अधिकारी विनोद मीणा और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर अब्दुल कमाल, अरथूना
Official News Explainer By Mustafa

0
77 views

Comment