logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंडदेहरादून निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, साइबर ठग हरियाणा से गिरफ्तार

उत्तराखंडदेहरादून निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, साइबर ठग हरियाणा से गिरफ्तार
देहरादून, 06 मई 2026। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अभियुक्त को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जुलाई 2025 में एक अज्ञात महिला ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने जैसे टास्क दिए गए। झांसे में आकर पीड़ित ने अपने और अपनी मां के खातों से अलग-अलग खातों में कुल 27,38,500 रुपये जमा कर दिए। बाद में खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के दौरान एसटीएफ टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा का विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद (39 वर्ष) निवासी सुंदर सवारी, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वर्क फ्रॉम होम और निवेश स्कीम के जरिए लोगों को ठगता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खाते से करीब 8 लाख रुपये की निकासी भी की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस की अपील:
ऑनलाइन निवेश के झांसे में न आएं, OTP/UPI PIN किसी से साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दें

67
2306 views

Comment