विदिशा पुलिस अधीक्षक की रात्रि गश्त सुरक्षा पर पैनी नजर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का वास्तविक आकलन करने के उद्देश्य से दिनांक 05 मई 2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गश्त पॉइंट्स की स्थिति, पुलिस बल की सक्रियता एवं क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को परखा।
इस दौरान डायल-112 वाहन एवं स्टाफ की मौजूदगी, तत्परता एवं रिस्पॉन्स टाइम की भी जांच की गई तथा संबंधित स्टाफ को आमजन की सहायता हेतु हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मुगलसराय उनि के.के. पवार सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतते हुए गश्त को प्रभावी बनाएं तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखें।