logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव का नाम न बदलने को लेकर खुली बैठक, ग्रामीणों ने जताई असहमति*

रविकांत गौतम चमारी

उरई। ग्राम पंचायत चमारी में गांव का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को लेकर बुधवार को खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में नाम परिवर्तन का विरोध किया। इससे पहले ग्रामीणों ने शासन को लिखित पत्र भेजकर भी गांव का नाम न बदलने की मांग की थी।
शासन के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बृजेश कुमार गौतम ने की। बैठक में विशेष रूप से अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को आमंत्रित कर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत भवन में हुई बैठक के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गांव का नाम किसी भी परिस्थिति में नहीं बदला जाना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान नाम उनके पूर्वजों के समय से चला आ रहा है, जिससे उनकी पहचान और परंपरा जुड़ी हुई है। ऐसे में नाम परिवर्तन उचित नहीं है और इससे भावनाएं आहत होंगी
बैठक में लेखपाल सचिन कुमार गुप्ता, पंचायत सहायक स्वीटी सिंह देवी दयाल, प्रकाश, अमर सिंह, मैयादीन, चंद्रबली, पन्नालाल, जगदीश प्रसाद, हुकम सिंह, रविकांत गौतम और राममिलन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

5
198 views

Comment