मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र मे 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म दो हैवानो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मंदसौर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय मासूम बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान 25 वर्षीय आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। जैसे ही वह दरवाजे के पास पहुंची तो आरोपी उसे पकड़कर अपने साथ अंदर ले गया। जहां पहले से मौजूद 40 साल के अपने साथी के साथ मिलकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया।
दुष्कर्म के बाद डरी सहमी मासूम पहुंची घर, परिजन को बताई घटना-
दुष्कर्म की घटना के बाद मासूम बहुत डर गई थी। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजन तुरंत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार-
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अशोक दर्जी और अजय मालवीय के रूप में हई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और दूष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के घर से मिली संदिग्ध सामग्री-
पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर आरोपियों के घर की तलाशी ली। इस दौरान तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।